- 4 घंटे ही प्रदर्शन स्थल पर बैठने की इजाजत
शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पिछले 3 महीने से चल रहे प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फैसला लिया है कि अब चार घंटे से ज्यादा प्रदर्शन स्थल पर बैठने की इजाजत नहीं होगी। प्रदर्शनकारी कनिज फातिमा का कहना है कि कोरोनावायरस महामारी की बढ़ती समस्या के कारण रविवार से यहां आने वाला कोई भी प्रदर्शनकारी सिर्फ चार घंटे ही धरनास्थल पर रहेगा, और उसके बाद वह यहां से चला जाएगा। यह व्यवस्था रविवार से लेकर कोरोनावायरस की समस्या समाप्त होने तक या कानून वापस होने तक जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान धरनास्थल पर माइक से किसी तरह की कोई घोषणा नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों ने यह भी फैसला किया है कि प्रदर्शनस्थल पर बच्चे और बुजुर्ग मौजूद नहीं होंगे और विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात 8 बजे कोरोनावायरस को देखते हुए सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया है। इसके बाद ही प्रदर्शनकारियों का एक गुट धरना खत्म करने के पक्ष में खड़ा हो गया। लेकिन आरोप है कि कुछ लोगों की जिद से सैकड़ों की जान आफत में है।
4 घंटे ही प्रदर्शन स्थल पर बैठने की इजाजत